WEBVTT -- Hindi

00:00:00.000 --> 00:00:02.701
आप क्या बनाना चाहते हैं?

00:00:03.047 --> 00:00:06.258
मैं अपने मोबाइल के लिए पहेली वाला गेम (खेल) बनाना सीखना चाहता हूँ!

00:00:06.458 --> 00:00:09.589
मैं कॉमिक का अनुवाद करने वाली वेबसाइट बनाना चाहता हूँ!

00:00:09.768 --> 00:00:12.028
मैं ड्रोन मालिको के लिए एप बनाना चाहता हूँ!

00:00:12.057 --> 00:00:15.451
मैं पोषण की सूचना देने वाली सबसे बड़ी वेबसाइट बनाना चाहता हूँ!

00:00:15.617 --> 00:00:17.617
मैं खाने पर आधारित सामाजिक एप बनाना चाहता हूँ!

00:00:17.678 --> 00:00:19.678
मैं अपने बच्चो के लिए मोबाइल गेम (खेल) बनाना चाहता हूँ!

00:00:20.687 --> 00:00:25.239
मेरा नाम पाब्लो फेरियस नेवारू हैं| मैं सॉफ्टवेर विकसित करता हूँ और मैं ज़ेनवा का संस्थापक हूँ|

00:00:26.059 --> 00:00:29.457
पिछले वर्ष, किकस्टारटेर समुदाय की मदद से

00:00:29.515 --> 00:00:34.932
हमने मोबाइल गेम(खेल) विकसित करने का, विश्व का सबसे व्यापक ऑनलाइन पाठ्यक्रम तैयार किया हैं

00:00:35.618 --> 00:00:38.929
हमने यह पाठ्यक्रम, सीमित समय मे, अपने सभी समर्थको को वितरित किया

00:00:38.968 --> 00:00:42.512
उनमे से कुछ ने आपना पहला गेम(खेल) प्रकाशित भी कर दिया है

00:00:43.143 --> 00:00:48.628
हमारी नई परियोजना, कोडमुराई, प्रोग्रामिंग सीखने की मोबाइल एप हैं

00:00:49.148 --> 00:00:53.057
चाहे आपका लक्ष्य वेबसाइट, गेम(खेल) या मोबाइल एप बनाना हो

00:00:53.067 --> 00:01:00.173
कोडमुराई मे आपको जहा चाहे, जब चाहे, अपने कौशल विकसित करने के लिए पाठ्यक्रम मिलेंगे

00:01:00.975 --> 00:01:04.837
हमारा मानना हैं कि प्रोग्रामिंग एक मजेदार और पुरस्क्र्त अनुभव होना चाहिए

00:01:04.906 --> 00:01:09.308
और इसीलिए गेम के तत्वो को कोडमुराई के केंद्र मे रखा गया हैं

00:01:09.697 --> 00:01:16.269
हम नये कौशल को सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाते हैं

00:01:17.236 --> 00:01:20.197
चाहे आप प्रोग्रामिंग करना शुरू कर रहे हो या अनुभवित प्रोग्रामर हो

00:01:20.215 --> 00:01:24.789
कोडमुराई मे आपको अपने लिए पाठ्यक्रम अवश्य मिलेगा

00:01:24.837 --> 00:01:27.349
हमारा सारा अनुभव, जो हमे प्राप्त हुआ हैं

00:01:27.388 --> 00:01:30.793
ज़ेनवा मे 15000 छात्रो को पढ़ाने से

00:01:30.926 --> 00:01:33.361
और पिछले वर्ष के किकस्टारटर अभियान से

00:01:33.361 --> 00:01:38.209
इन सबका उपयोग हमने अपने इस अनोखे परियोजना मे किया हैं

00:01:38.867 --> 00:01:41.781
मैं आपकी सोच को सचाई मे बदलना चाहता हूँ|

00:01:41.819 --> 00:01:45.040
हमारे इस परियोजना को समर्थन देने के लिए धन्यवाद|

